Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अमित शाह नहीं होंगे गुजरात के अगले मुख्यमंत्री : भाजपा

Published

on

अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे : भाजपा

Loading

अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे : भाजपानई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के अगले मुख्यमंत्री नहीं होंगे। शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने यहां भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद इसकी घोषणा की।

आनंदी बेन पटेल की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर किए जाने के बाद शाह के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिसे भाजपा ने बुधवार को खारिज कर दिया। पार्टी ने बुधवार को आनंदी के इस्तीफे की पेशकश भी स्वीकार कर ली।

नायडू ने कहा कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव राज्य के मौजूदा पार्टी विधायकों में से ही होगा।

उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कहा, “वह (अमित शाह) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने ऊंचाइयों को छुआ है। पार्टी को उनके नेतृत्व की जरूरत है। राज्य के मुख्यमंत्री का चुनाव मौजूदा पार्टी विधायकों में से ही होगा।”

नायडू ने हालांकि कहा कि गुजरात में गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए होने वाली बैठक में शाह भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, “वह गुजरात के नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए राज्य के पार्टी विधायकों की होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे।”

बैठक में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे भी केंद्रीय पर्यवेक्ष के तौर पर मौजूद रहेंगे।

आनंदी बेन पटेल को देश के कई लोगों के लिए ‘प्रेरणा’ करार देते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने संतोषजनक रूप से गुजरात की मुख्यमंत्री होने की जिम्मेदारी संभाली।

नेशनल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर

Published

on

Loading

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चल रही गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक नागरिक और दो सैनिक घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक लश्कर का डिवीजनल कमांडर उस्मान और आतंक का पर्याय बने लश्कर के मुखौटा संगठन टीआरएफ के कमांडर बासित डार के फंसे होने की संभावना है। रात 12:30 बजे आतंकियों ने घेरा तोड़ भागने का प्रयास किया और उसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी शुरू हुई है। बीते 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षाबल के बीच दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पूर्व मंगलवार को बांडीपोरा के रेंजी अरागाम में मुठभेड़ में भी दो सैन्यकर्मी घायल हुए थे। पुलिस को गुरुवार दोपहर बाद पता चला कि स्वचालित हथियारों से लैस दो-तीन आतंकी सोपोर में किसी जगह अपने संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। ये आतंकी चुनाव के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोपोर और उसके साथ सटे इलाकों में मुखबिरों को सक्रिय किया। शाम सात बजे के करीब जब सुरक्षाबल तलाशी लेते हुए चक मोहल्ले में आगे बढ़ रहे तो मस्जिद से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवानों ने जवाबी फायर कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान फारूक अहमद नामक एक स्थानीय नागरिक के कंधे पर गोली लगी, जिससे वह जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह एक लैब टैक्निशियन है। इस भिड़ंत में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है

Continue Reading

Trending