Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

10 ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, आम जनजवीन पर व्यापक असर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। श्रम कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव के खिलाफ 10 ट्रेड यूनियनों के 15 करोड़ सदस्य आज (बुधवार) हड़ताल पर हैं। रिजर्व बैंक, नबार्ड, सिडबी और पोस्टऑफिस के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल है। असंगठित क्षेत्र के कामगारों के भी हड़ताल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

इस हड़ताल से 25 सरकारी और 11 प्राइवेट बैकों के कामकाज पर असर पड़ना तय है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट, गैस और बिजली सप्लाई पर भी इसका व्यापक असर पड़ सकता है। ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के चलते आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। भारतीय मजदूर संघ और नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी पंजीकृत मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधि इस हड़ताल में शामिल हैं। बंद का असर मैन्यूफैक्चरिंग, ऑटो, बस, परिवहन, पोत, बैंक, कोल व खनन और बीमा क्षेत्र पर विशेष रूप से होने की आशंका है। यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल से परिवहन, बिजली, गैस और तेल की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं प्रभावित होंगी।

केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने हड़ताल वापस लेने की अपील करते हुए कहा कि न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाने को लेकर सरकार गंभीर है। हालांकि दत्तात्रेय ने दावा किया कि हड़ताल से आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि मैं श्रमिकों से देशहित में हड़ताल वापस लेने की अपील करता हूं।

मध्य प्रदेश में हड़ताल का व्यापक असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार को देशव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल का व्यापक असर दिखाई दिया। नगर परिवहन सेवा और अंतर नगरीय बस सेवा बुरी तरह प्रभावित रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। ट्रेड यूनियनों ने बुधवार को केंद्र सरकार की आर्थिक, मजदूर-विरोधी नीतियों के खिलाफ और 12 सूत्रीय मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए विभिन्न मजदूर संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर नजर आए। नगर परिवहन सेवा भी पूरी तरह बंद रही।
राजधानी के आईएसबीटी बस स्टैंड से लेकर, हबीबगंज, नौदरा बस स्टैंड पर यात्री बसें न चलने से परेशान दिखे। स्थिति यह रही कि नगर परिवहन सेवा की सामान्य बसें और लो फ्लोर बसें भी सड़कों से गायब रहीं। हड़ताल का ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन आदि जगहों पर भी सुबह से ही व्यापक असर दिखाई दिया। हड़ताल को केंद्रीय कर्मचारियों का भी समर्थन प्राप्त है, जिसके चलते केंद्र सरकार के कार्यालयों में भी कामकाज ठप रहा।

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी काट डालने की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार, रोते हुए बोला-गलती हो गई

Published

on

Loading

प्रयागराज। एक यू ट्यूबर से बात करते हुए सीएम योगी को काट डालने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शख्स का नाम शमीम है। उसका एक वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था जिसमें वो कह कह रहा था, ‘कौन है योगी आदित्यनाथ? अगर हिम्मत है तो हमारे लालगोपालगंज इलाके में आए। हमारे ऊपर बुलडोजर चलाकर दिखा दें। बकरा बनाकर काटेंगे। चैलेंज, खुल्ला चैलेंज।’

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शमीम ने बताया कि नशे की हालत में यूट्यूबर ने उसे उकसाकर सीएम के लिए अपशब्द बुलवा लिए थे। नशा उतरने पर उसे अपनी गलती का आभास हुआ तो उसने यूट्यूबर से संपर्क कर माफी का वीडियो भी बनवाया और उसे अपलोड करने की बात कही। लेकिन उसने माफी वाला वीडियो जारी नहीं किया। इसके बाद उसने खुद माफ़ी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का प्रयास किया था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में प्रयागराज पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से तमंचा कारतूस और देशी बम और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि ये वही युवक है, जिसने कुछ दिनों पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ को काट डालने की धमकी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ केस भी दर्ज कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम दिल्ली तक गयी थी लेकिन पुलिस से बचने के लिए ही वो दिल्ली से भागकर प्रयागराज पहुंच गया था और यहां पर छिपकर रह रहा था।

Continue Reading

Trending