Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दागदार अधिकारियों के लिये बन रही है नई कानपुर रेंज

Published

on

दागदार अधिकारियों, नई कानपुर रेंज, कारागार विभाग की आठवीं रेंज, 72 जेल

Loading

पंचम तल पर अनुमोदन के लिये भेजी गई नई रेंज की फाइल
मेरठ की दूसरी रेंज के लिये ढूंढ़े नहीं मिल रहा अधिकारी
राकेश यादव
लखनऊ। दागदार और ऊंची पहुंच के अधिकारियों को समायोजित करने के लिये शासन कारागार विभाग की एक नयी रेंज तैयार करने की जुगत में है। इस नये परिक्षेत्र की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। यह प्रदेश के कारागार विभाग की आठवीं रेंज होगी। कानपुर में स्थापित की जा रही इस नयी रेंज में कानपुर मण्डल के अलावा झांसी मण्डल की समस्त जेलों को शामिल किया जायेगा। यह अलग बात है कि कारागार विभाग में अधिकारियों की संख्या कम होने से कई रेंज खाली पड़ी हुयी है। नई रेंज स्थापित करने के लिये फाइल को मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन के लिये भेज दिया गया है। पंचम तल से अनुमोदन मिलते ही कारागार विभाग के इस नई रेंज की घोषणा कर दी जायेगी।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में 72 जेल है। इसमें 58 जिला कारागार और छह केन्द्रीय कारागार है। जिला जेल में विचाराधीन बंदियों और केन्द्रीय कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को रखा जाता है। जेलों मे प्रशासनिक जिम्मेदारी वरिष्ठ अधीक्षक एवं अधीक्षक के जिम्मे होती है। इन अफसरों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी परिक्षेत्र के डीआईजी जेल की होती है।  जेलों की प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चैबंद रखने के लिये वर्तमान समय में प्रदेश में कारागार विभाग में सात रेंज स्थापित की गयी है। लखनऊ परिक्षेत्र को हाल ही में शासन ने दो भागों में बांट दिया। एक परिक्षेत्र में राजधानी की जिला जेल समेत चार अन्य जेलों को  शामिल किया गया है।

वही आदर्श कारागार समेत करीब आधा दर्जन जेलों को दूसरी रेंज मे रखा गया है। एक रेंज का प्रभार विभाग के डीआईजी शरद कुलश्रेष्ठ के पास है तो दूसरी रेंज का प्रभार पुलिस विभाग के डीआईजी राजेश्वडर सिंह के पास है।  इसी प्रकार गोरखपुर परिक्षेत्र का प्रभार विभाग के डीआईजी आर.पी. सिंह एवं इलाहाबाद परिक्षेत्र का प्रभार विभागीय डीआईजी संतोष श्रीवास्तव के पास है। बरेली परिक्षेत्र का जिम्मेदारी शशि श्रीवास्तव के हाथों में है। इसी  क्रम में आगरा परिक्षेत्र का जिम्मा डीआईजी केदारनाथ के पास है।

दो परिक्षेत्रों  में विभाजित की गयी मेरठ रेंज के एक परिक्षेत्र मे कोई भी अधिकारी तैनात नही है वही दूसरी रेंज मे पुलिस विभाग के डीआईजी रघुवीर लाल के हाथों में है। सूत्रो का कहना है कि मेरठ परिक्षेत्र की एक रेंज अधिकारी विहीन होने के बावजूद शासन एक नई रेंज बनाने की जुगत मे लगा हुआ है। जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों विवादों से घिरे एक अधिकारी को वरिष्ठ अधीक्षक से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया। ऊंची पहुंच और जुगाड़ के बल पर हत्या के आरोप में जेल की सलाखों मे रह चुके इस अधिकारी को महत्वपूर्ण स्थान पर तैनाती देने के लिये नई रेंज का स्थापना की जा रही है। वर्तमान समय मे यह अधिकारी कारागार मख्यालय मे तैनात है।

विभागीय अधिकारियों मे चर्चा है कि यह अधिकारी पूर्व में मेरठ पऱिक्षेत्र में तैनाती को लेकर प्रयासरत थे, किन्तु इसी परिक्षेत्र में विवादित होने के कारण उन्हे वहां तैनाती नही दी जा सकी थी अब इनको तैनाती देने के लिये नई रेंज स्थापित करने मे जुटा है। उधर इस बाबत जब महानिरीक्षक कारागार देवेन्द्र सिंह चौहान से बात की गयी तो पहले तो उन्होने इसे शासन का मामला बताते हुये कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन नई रेंज बनाये जाने की पुष्टि यह कहते हुये की कि एक एक रेंज मे जेलों की संख्या अधिक होने से नई रेंज बनाये जाने की आवश्य कता जरूर है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending