Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

 ट्विटर पर आतंकवाद को उकसाने वाली ब्रिटिश महिला पर मुकदमा

Published

on

Loading

 

लंदन| दक्षिणी लंदन में 22 वर्षीय महिला के खिलाफ ट्विटर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया गया है। अला अब्दुल्ला एसेड पर आतंकवाद अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें आतंकवाद को बढ़ावा देने और आतंकवादियों की सामग्री का प्रसार करने से संबंधित है।

महिला को हालांकि, जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

अला पर यह मामला ट्विटर अकाउंट पर आतंकवाद से जुड़े फोटो और वीडियो लिंक साझा करने के कारण दर्ज किया गया है।

उसके खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया है, “भले ही उसने जानबूझकर ऐसा किया हो या यह एक लापरवाही का मामला हो, इस तरह के फोटो व वीडियो लोगों को आतंकवाद या अपराध करने के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से प्रोत्साहित करने वाले हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending