Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हैसियत भूला बांग्लादेश, चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले से पहले किया तिरंगे का अपमान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंडिया और बांग्लादेश का मुकाबला होने जा रहा है लेकिन इस मैच से पहले बांग्लादेश ने एक बार फिर से अपनी हैसियत भूलकर गिरे स्तर की षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया है। उन्होंने भारत की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगे का अपमान किया है।

टीम इंडिया का मनोबल गिराने के लिए बांग्लादेश में एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में एक शेर, एक कुत्ते पर हमला करने की पोजीशन में है। अब आप सोच रहे होंगे इसमें ऐसा विवादित क्या है। दरअसल कुत्ते पर भारत और शेर पर बांग्लादेश का झंडा चिपकाया गया है। इस कार्य की जितनी भी आलोचना की जाए, वो कम ही है।

बांग्लादेश के ढाका और मीरपुर के आस पास के इलाकों में यह विवादित फोटो वायरल हो रही है, इस फोटो में तिरंगे का अपमान किया है। टीम इंडिया का मनोबल गिराने के लिए पहले भी बांग्लादेश की ओर से ऐसी हरकत हो चुकी हैं। इससे पहले एशिया कप में भी बांग्लादेश ने अपनी हरकतों को सबूत दिया था, जब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तश्कीन अहमद की हाथों में महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर दिखाया गया था।

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में टीम इंडिया जहां साउथ अफ्रीका को बुरी तरह से हराकर पहुंची है वहीं बांग्लादेश किस्मत के भरोसे सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending