Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

स्ांघ-भाजपा समन्वय बैठक दूसरे दिन जारी

Published

on

स्ांघ-भाजपा

Loading

स्ांघ-भाजपाभोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा अनुशांगिक संगठन की समन्वय बैठक शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। दूसरे दिन बैठक में राज्य सरकार के मंत्रियों को भी बुलाया गया है। भोपाल के शारदा विहार शैक्षणिक संस्थान में गुरुवार को दो दिवसीय समन्वय बैठक शुरू हुई थी। शुक्रवार को बैठक का दूसरा और अंतिम दिन है। इस दिन राज्य सरकार के मंत्रियों से संघ चर्चा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा सभी मंत्री मौजूद हैं, जो अपने-अपने विभागों का ब्योरा दे रहे हैं।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी गुरुवार शाम राजधानी पहुंचे थे और उन्होंने रात को ही संघ व संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में शाह और संघ-भाजपा नेताओं के बीच वर्तमान स्थितियों पर चर्चा हुई, साथ ही सत्ता और संगठन में बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया गया। शाह शुक्रवार को दिल्ली लौट गए।

बैठक में हिस्सा लेने के लिए राज्य सरकार के मंत्री शुक्रवार सुबह ही शारदा विहार पहुंच गए थे। सूत्रों के अनुसार संघ ने सभी मंत्रियों को अपने वाहन, सुरक्षाकर्मी व मोबाइल फोन शारदा विहार के प्रवेश द्वार के बाहर ही छोड़कर आने के निर्देश दिए थे, मगर अधिकांश मंत्रियों ने इसे खास तव्वजो नहीं दी।

नेशनल

सीबीआई केस में मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 15 मई तक के लिए बढ़ाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मामले से जुड़े सीबीआई केस में आप नेता मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 15 मई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने मामले में आरोप तय करने पर आगे की बहस के लिए 15 मई की तारीख भी तय की है।

वहीं सिसोदिया इसके अलावा दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के केस में न्यायिक हिरासत में पहले ही 8 मई तक है।
दरअसल, ईडी और सीबीआई दोनो ही जांच एजेंसी दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया की भूमिका की जांच कर रहे हैं। सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार किया गया था।

ईडी और सीबीआई ने दावा किया है कि दिल्ली शराब नीति को लागू करने और तैयार करने में गड़बड़ी हुई है। इसमें आप के नेता और दिल्ली की केजरीवाल सरकार में कई मंत्री शामिल रहे हैं। ईडी ने तो हाल ही में इसका मुख्य साजिशकर्ता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को करार दिया है।

 

Continue Reading

Trending