Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

युवाओं की इच्छाओं के अनुरूप शासन में बदलाव जरूरी : मोदी

Published

on

मोदी

Loading

मोदीनई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि एक-दूसरे से जुड़े विश्व में विकास एवं युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए देश में शासन में बदलाव जरूरी है। मोदी ने नीति आयोग के एक कार्यक्रम में कहा, ” विकास अब संस्थानों और विचारों की गुणवत्ता पर निर्भर है। 30 साल पहले देश को स्वयं की समस्याओं को समझ कर उसका समाधान निकालने की जरूरत थी। लेकिन, आज विभिन्न देश एक-दूसरे पर निर्भर और आपस में जुड़े हुए हैं।”

मोदी ने कहा, “भारत में बदलाव शासन में बदलाव के बिना नहीं हो सकता। हम 19वीं शताब्दी की प्रशासनिक प्रणालियों के साथ 21वीं सदी में आगे नहीं बढ़ सकते।” उन्होंने कहा, “कोई भी देश अकेले विकास नहीं कर सकता। भारत की युवा पीढ़ी कुछ अलग और हटकर सोच रही है। सरकार बीते कल के आधार पर आगे नहीं बढ़ सकती।” उन्होंने कहा कि वह सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और उनका अगला कदम सरकार से बाहर के लोगों से सुझाव लेना है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending