Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में 24 घंटों में 14 बार सीजफायर का उल्लंघन : रूस

Published

on

Loading

मास्को। सीरिया में पिछले 24 घंटों में रूसी अधिकारियों ने 14 बार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं दर्ज की हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से एक दैनिक समाचार में कहा गया, “पिछले 24 घंटों में रशिया-तुर्की कमीशन ऑन वॉयलेशंस ऑफ द ज्वाइंट एग्रीमेंट के रूसी पक्ष ने दमिश्क में (आठ), लताकिया में (दो), हामा में (तीन) और डारा में (1) सहित कुल 14 संघर्ष विराम उल्लघंन की घटनाएं दर्ज की।”

दस्तावेज में यह भी बताया गया कि तुर्की के निगरानीकर्ताओं ने संघर्ष विराम उल्लघंन के 12 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें से रूसी पक्ष ने केवल दो मामलों की पुष्टि की है।

रूस और तुर्की दोनों ही 30 दिसंबर 2016 से लागू राष्ट्रव्यापी सीरियाई संघर्ष विराम के निगरानीकर्ता हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending