Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीरियाई फौजों ने मार गिराए 15 विद्रोही

Published

on

दमिश्क,सीरिया,सैन्यबलों,जॉर्डन,सैन्य अभियान,15 आतंकवादियों को मार

Loading

दमिश्क | सीरिया के सैन्यबलों ने जॉर्डन के पास दारा प्रांत में जारी सैन्य अभियान में 15 विद्रोहियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी ‘सना’ के मुताबिक, सीरिया के सैन्यबलों ने दारा के सैदा शहर में एक सैन्य अभियान शुरू किया था, जिसमें 15 आतंकवादियों को मार गिराया गया और विस्फोटक उपकरणों के निर्माण कारखाने को नष्ट कर दिया।

एजेंसी के मुताबिक, इस अभियान के दौरान मशीनगन लगे कम से कम 50 वाहनों को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि सैदा के सैन्य अभियान में युद्धक विमान भी शामिल थे, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैदा सीरिया और जॉर्डन के बीच नासिब सीमा पारगमन के पास स्थित है। कुछ महीने पहले इस पारगमन पर कुछ विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending