Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सलमान के फैन ने आत्महत्या की कोशिश की

Published

on

मुंबई,बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान,बंबई उच्च न्यायालय,'हिट एंड रन,ए.एम. थिपसे

Loading

मुंबई | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के एक प्रशंसक ने शुक्रवार को यहां बंबई उच्च न्यायालय परिसर में जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जान देने की कोशिश करने वाले प्रशंसक की पहचान जी. कुंडू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

कुंडू ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट और सलमान के पैर छूते हुए अपनी एक तस्वीर छोड़ा है। यह घटना बंबई उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति ए.एम. थिपसे द्वारा सलमान की सजा स्थगित करने के कुछ ही मिनट पहले हुई। सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और बंबई उच्च न्यायालय के बाहर सलमान के हजारों प्रशंसक इकट्ठे थे, जहां न्यायमूर्ति ए.एम थिपसे, दो दिन पहले अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डी.डब्ल्यू. देशपांडे द्वारा सलमान को सुनाई गई पांच साल की सजा के खिलाफ दायर जमानत की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। प्रशंसकों की भारी भीड़, हस्तियों और मीडिया के कारण दोनों जगहों पर कड़ी सुरक्षा है।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending