Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

संजय निरुपम प्रदर्शन करते हिरासत में लिए गए

Published

on

SANJAY NIRUPAM

Loading

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के खिलाफ प्रदर्शन करते मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम और पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र मुंबई के बजाय अहमदाबाद में बनाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह सरासर अन्याय है। साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) जीवन यापन करने वाले राशन कार्ड धारकों को उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न नियमित रूप से नहीं दिए जाने पर उन्होंने ऐतराज जताया।

विरोध प्रदर्शन मंत्रालय के पास स्थित बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। यहां से कुछ ही दूरी पर भारतीय रिजर्व बैंक की 80वीं वर्षगांठ का समारोह आयोजित किया जा रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री भी आए थे। विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को पुलिस वैन में बैठाकर कोलाबा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending