Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शी जिनपिंग ने डोरिस को स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

Published

on

Loading

शी जिनपिंग ने डोरिस को स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

बीजिंग । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को डोरिस लेउथार्ड को स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति बनने पर बधाई संदेश भेजा। शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन, स्विट्जरलैंड संबंधों का विकास तेजी से हुआ है। दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक विश्वास प्रगाढ़ हुआ है।

इन्होंने अर्थव्यवस्था, व्यापार और वित्त जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है।

शी ने कहा कि वह चीन, स्विट्जरलैंड संबंधों के विकास को अधिक महत्व देते हैं और दोनों देशों के बीच नवाचार युक्त रणनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए लेउथार्ड के साथमिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending