Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वैध नोट जमा करने वालों पर नहीं होगी निकालने की सीमा : आरबीआई

Published

on

आरबीआई, 500 और 1000 रुपये के नोट, बैंक, नोट

Loading

आरबीआई, 500 और 1000 रुपये के नोट, बैंक, नोट

                                                   RBI

मुंबई  | बैंक खातों में नकदी जमा कराने को बढ़ावा देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि जो लोग प्रचलन से बाहर हो चुके पुराने नोट की बजाए वैध नोट जमा करेंगे, वे 24,000 रुपये की साप्ताहिक सीमा से अधिक धनराशि निकाल सकेंगे। आरबीआई द्वारा सोमवार की रात जारी इस अधिसूचना का लक्ष्य लोगों को बैंक खातों में धनराशि जमा करने को प्रोत्साहित करना है।

आरबीआई ने कहा, “ऐसी जानकारी मिली है कि कई लोग आजकल बैंक में इसलिए धन जमा नहीं करा रहे हैं, क्योंकि निकालने की सीमा निर्धारित कर दी गई है। जो लोग वैध मुद्रा बैंक में जमा करेंगे, वे 29 नवंबर के बाद से 24,000 की साप्ताहिक सीमा से अधिक धन निकाल सकेंगे।”

आरबीआई ने यह भी कहा कि इस बात की अधिक संभावना है कि निकासी के वक्त उन्हें नए 2,000 और 500 रुपये के नोट जारी किए जाएं।

आरबीआई के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति बैंक में 10,000 रुपये जमा करता है और अगर इसमें से 4,000 रुपये की राशि वैध मुद्रा (100, 50, 20, 10, 5 आदि के नोट व सिक्के) के रूप में हैं और शेष राशि अमान्य करार दिए जा चुके 500 और 1000 रुपये के नोट हैं, तो वह व्यक्ति 24,000 की सीमा के अतिरिक्त 4,000 रुपये कभी भी निकाल सकता है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending