Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

RBI ने जारी की लिस्ट, साल 2021 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आरबीआई ने साल 2021 में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। नये साल में बैंक कब खुले हैं और कब बंद हैं आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। आप बैंक की छुट्टियां देखकर अपने काम उसी आधार पर कर सकते हैं। नए साल में बैंक किन- किन त्योहारों में बंद रहेगा। कब बैंक काम करेगा और त्योहार के अलावा भी किस- किस दिन बैंक की छुट्टी होगी, आप इस खबर में जान सकते हैं।

List Bank Holiday 2021

1 जनवरी, शुक्रवार- नये साल का दिन

2 जनवरी, शनिवार- नये साल की छुट्टी

9 जनवरी, दूसरा शनिवार

11 जनवरी, सोमवार- मिशनरी दिवस

14 जनवरी, गुरुवार- मकर संक्रांति और पोंगल

23 जनवरी, चौथा शनिवार

26 जनवरी, मंगलवार- गणतंत्र दिवस

फरवरी में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

13 फरवरी, दूसरा शनिवार

16 फरवरी, मंगलवार- वसंत पंचमी

27 फरवरी, शनिवार (चौथा) – गुरु रविदास जयंती

मार्च में कब रहेगा बैंक अवकाश

11 मार्च, गुरुवार- महा शिवरात्रि

13 मार्च, दूसरा शनिवार

27 मार्च, चौथा शनिवार

29 मार्च, सोमवार- होली

अप्रैल महीने में कब कब बंद रहेंंगे बैंक

2 अप्रैल, शुक्रवार- गुड फ्राइडे

8 अप्रैल, गुरुवार- बुद्ध पूर्णिमा

10 अप्रैल, दूसरा शनिवार

14 अप्रैल, गुरुवार- बैसाखी और डॉ अंबेडकर जयंती

21 अप्रैल, बुधवार- राम नवमी

24 अप्रैल, – चौथा शनिवार

25 अप्रैल, रविवार- महावीर जयंती

2021 मई- इस दिन बंद रहेंगे बैंक

1 मई, शनिवार- मई दिवस

8 मई, दूसरा शनिवार

12 मई, बुधवार- ईद-उल-फितर

22 मई, चौथा शनिवार

जून 2021 में कब – कब बंद रहेंगे बैंक

12 जून, दूसरा शनिवार

26 जून, चौथा शनिवार

जुलाई 2021- कब बंद रहेंगे बैंक

10 जुलाई, दूसरा शनिवार

20 जुलाई, मंगलवार- बकरीद / ईद-अल-अधा

24 जुलाई, चौथा शनिवार

अगस्त 2021- कब बंद रहेंगे बैंक

10 अगस्त, मंगलवार- मुहर्रम

14 अगस्त, दूसरा शनिवार

15 अगस्त, रविवार- स्वतंत्रता दिवस

22 अगस्त, रविवार- रक्षा बंधन

28 अगस्त, चौथा शनिवार

30 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी

सितंबर 2021- कब बंद रहेंगे बैंक

10 सितंबर, शुक्रवार- गणेश चतुर्थी

11 सितंबर, शनिवार- दूसरा शनिवार

25 सितंबर, शनिवार- चौथा शनिवार

अक्टूबर 2021-कब बंद रहेंगे बैंक

2 अक्टूबर, शनिवार- गांधी जयंती

9 अक्टूबर, दूसरा शनिवार

13 अक्टूबर, बुधवार- महा अष्टमी

14 अक्टूबर, गुरुवार- महा नवमी

15 अक्टूबर, शुक्रवार- दशहरा

18 अक्टूबर, सोमवार- ईद-ए-मिलन

23 अक्टूबर, चौथा शनिवार

नवंबर 2021-कब बंद रहेंगे बैंक

4 नवंबर, गुरुवार- दिवाली

6 नवंबर, शनिवार- भाई दूज

13 नवंबर, दूसरा शनिवार

15 नवंबर, सोमवार- दीपावली अवकाश

19 नवंबर, शुक्रवार- गुरु नानक जयंती

27 नवंबर, चौथा शनिवार

दिसंबर 2021- कब बंद रहेंगे बैंक

11 दिसंबर, दूसरा शनिवार

25 दिसंबर, शनिवार (चौथा) – क्रिसमस डे

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending