Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

अनिल अंबानी गहने बेचकर भर रहे वकीलों की फीस, बोले- जी रहा हूं साधारण जिंदगी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कभी भारत के रईस लोगों में शुमार रहे अनिल अंबानी अब पाई पाई के मोहताज हो गए हैं। हालात ये हैं कि उन्हें अब वकीलों की फीस भरने के लिए घर के गहने बेचने पड़ रहे हैं। जनवरी से जून तक अनिल अंबानी करीब 9 करोड़ के गहने बेच चुके हैं। अब उनके पास गहने भी ख़त्म हो गए हैं जबकि बैंक अकाउंट में भी ज्यादा रु नहीं बचे हैं। इस साल जनवरी में उनके बैंक अकाउंट में महज 20 लाख रु थे। अनिल ने कहा कि वे एक बेहद साधारण जीवन जी रहे हैं, केवल एक कार चलाते हैं।

दरअसल चीन के तीन सरकारी बैंकों से लोन के मामले में अनिल अंबानी को शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए लंदन की हाईकोर्ट में पेश होना पड़ा है। अनिल अंबानी पर चीन के बैंकों का 5281 करोड़ रुपए बकाया है। अनिल अंबानी के मुताबिक आज उनकी हालत यह हो गई है कि अब उनके पास अपना कुछ भी नहीं है। उनके घर का खर्च भी परिवार उठा रहा है। अनिल अंबानी ने कोर्ट को बताया कि जनवरी से जून तक वो करीब 9 करोड़ के गहने बेच चुके हैं।

कर्ज के बोझ तले दबे अनिल अंबानी ने लंदन हाईकोर्ट को बताया कि वो अब एक साधारण जिंदगी जी रहे हैं। वो अब केवल एक कार से चलते हैं। कर्ज चुकाने के लिए उन्होनें गहने समेत अपना सबकुछ बेच दिया है। अब उनके पास बेचने के लिए अपना कुछ भी नहीं है। लग्जरी कारों पर अनिल ने कोर्ट को बताया कि उनके पास कोई राल्स राय कार नहीं है यह सब मीडिया में अफवाह फैलाया जा रहा है।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending