Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

वेनेजुएला में विरोध–प्रदर्शनों में 37 लोग मरे

Published

on

वेनेजुएला, 37 मरे, राष्ट्रपति निकोलस मडुरो, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी),

Loading

कराकस वेनेजुएला में एक अप्रैल से सरकार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों में अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति निकोलस मडुरो के समर्थकों ने शांति के लिए और आतंकवाद के विरोध में मार्च का आह्वान किया। इसमें सत्तारूढ़ युनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी) के सदस्य शामिल हैं।

वेनेजुएला, 37 मरे, राष्ट्रपति निकोलस मडुरो, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ वेनेजुएला (पीएसयूवी),

विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक यूनिटी राउंडटेबल (एमयूडी) का समर्थन कर रही महिलाओं ने सरकार की दमन की नीति के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे विपक्ष के नेता लियोपोल्डो लोपेज की पत्नी लिलियन टिंटोरी के नेतृत्व में विपक्षी धड़े का ‘मार्च ऑफ द वुमेन’ शुरू हुआ। लियोपोल्डो जेल में बंद हैं।

देश में शनिवार को हुए इन विरोध प्रदर्शनों से तनाव बढ़ गया है। विपक्षी धड़ा मडुरो सरकार को देश की राजनीति एवं आर्थिक अस्थिरता और सामाजिक संकट के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। मडुरो प्रशासन ने इस सप्ताह विपक्ष पर आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप लगाया है। सरकार ने शुक्रवार को हेक्डर लुगो (20) की मौत की पुष्टि की।

लुगो गुरुवार को विपक्ष के प्रदर्शनों के दौरान घायल हो गया था जिसके बाद से विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। गृह, न्याय एवं शांति मंत्री नेस्टर रेवेरोल के मुताबिक, 135 दुकानों को लूट लिया गया है। सुरक्षा संगठनों ने इस लूट के लिए 45 आपराधिक गिरोहों की पहचान की है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending