Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अंकल बन करता था लड़की का रेप, विरोध करते ही सिर पर फोड़ डाली टीवी

Published

on

Loading

लन्दन।  ब्रिटेन की राजधानी लन्दन में एक ऐसा दिल दहला देने वाला किस्सा सामने आया है।  जिसे सुन सभी चकित रह गये है।

दरअसल, घटना ब्रिटेन के बोर्नमाउथ सुपर मार्किट की है। यहां 26 साल की हेली वॉल को उसके अंकल ने सिर में टीवी फोड़कर हत्या कर दी।

एक लड़की जिसे  वह अक्सर अंकल बोलती थी, वही न सिर्फ उसको गलत तरीके से छूता था, बल्कि यौन शोषण  भी करता था। जब उसने इस बात का विरोध करना शुरू किया तब उस हैवान अंकल ने बेचारी लड़की पर जरा सिर पर टीवी फोड़ डाला। आरोपी अंकल ने लड़की पर उस समय टीवी से वार किया जब वह सो रही थी।

ख़बरों के अनुसार 58 साल के क्रिस्टोफर वॉल ने हेली का उसके दोस्तों के सामने यौन शोषण करने की कोशिश की। आरोपी अंकल उसको गलत तरिके के छू रहा था और अपने साथ जाने के लिए कहा रहा था।

हेली ने जाने से मना कर दिया तो गुस्से में आरोपी अंकल ने सोते समय उसके सिर पर टीवी फोड़ दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के नौ दिन बाद हेली की मौत हो गई। हेली की बहन ने इस सिलसिले में बताया कि उसको और उसके परिवार वालों को हेली और उसके अंकल  क्रिस्टोफर के रिश्ते के बारें में नहीं पता था।

वहीं आरोपी  क्रिस्टोफर के पुलिस को अपना बयान देते हुए कहा कि हेली ने उस पर कैंची से हमला किया था, खुद को बचाने की कोशिश में उसने हेली के सिर पर टीवी फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अंकल को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट ने उसको मामले में दोषी करार दिया है।

 

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending