Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

लखनऊ में चीनी सामान जलाकर किया गया ड्रैगन का विरोध

Published

on

Loading

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी और फिर चीन के साथ सीमा विवाद के बाद देश भर में चीनी सामानों का बहिष्कार करने की मांग पहले ही जोर-शोर से उठ रही थी। सीमा पर हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। जिससे लोगो का गुस्सा सातवे आसमान पर है और पूरे देश में लोगो द्वारा चीनी सामान का पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है।

इसी अभियान में करणी सेना व यूपी हैंडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आज दिनांक 05 जून को शाम 6 बजे लखनऊ के चिनहट चौराहे पर चीनी समान का विरोध प्रदर्शन किया गया। लोगो ने चीनी सामानों को जलाकर और उसके बहिष्कार के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कानपुर में हुए शहीद पुलिस के जवानों को कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहां मौजूद उत्तर प्रदेश हैंडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष डा. ज्योत्सना सिंह ने लद्दाख में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि चीन को जब भी अवसर मिलता है, भारत की सम्प्रभुता को चुनौती देता है। चीन का यह रवैया देश के हितों के विरुद्ध है। इस बात को देशवासियों के ध्यान में लाते हुए लोगो से अपील की कि चीनी सामान का बहिष्कार करे और ज्यादा से ज्यादा देश में निर्मित सामानों को खरीद कर राष्ट्रहित में योगदान दें। शायद हमारे शहीदों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

करणी सेना के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा इस विषम परिस्थितियों में सभी को देश के साथ खड़े रहने की जरूरत है। सेना अपना काम कर रही है और हम देशवासियों को चीनी समान का बहिष्कार कर दुश्मन देश को आर्थिक रूप से कमजोर करके अपना फर्ज निभाने की जरूरत है। संस्था के अध्यक्ष अभिनव सिंह ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा देश में निर्मित सामानों को खरीदने की विनती की। विरोध प्रदर्शन में अवनीश कुमार सिंह, जगदीश कमल, फौजदार सिंह कामता राकेश गौतम अजय विनोद जूली शिखा रमेश रामवीर शिराज अहमद राजेन्द्र गौतम आदि लोग शामिल हुए।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending