अन्तर्राष्ट्रीय
ब्रिटेन का नया कोरोना वायरस बेहद खतरनाक, वैज्ञानिकों की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों में दुनियाभर में कमी देखी जा रही है। भारत में कोरोना भी कुछ दिनों से कोरोना के ग्राफ में गिरावट देखी गई है। कोविड-19 के घटते मामले जहां एक ओर राहत की बात है वहीं ब्रिटेन के केंट इलाके में फैले कोरोना के नए वैरिएंट ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना का नया वैरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक है। वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना का ये वेरिएंट बहुत जल्द पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। इतना ही नहीं, इससे बाहर निकलने में एक दशक का समय लग सकता है।
UK के जेनेटिक सर्विलांस प्रोग्राम के प्रमुख का कहना है कि दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में पाया गया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट जल्द पूरी दुनिया में फैल सकता है। उन्होंने वायरस के म्यूटेशन पर चिंता जाहिर की है।
इस नए स्ट्रेन की वजह ब्रिटेन में फिर से लॉकडाउन लग सकता है। UK का ये नया वेरिएंट 50 से अधिक देशों में पहुंच चुका है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अन्य वेरिएंट्स की तुलना में ये वेरिएंट 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक और लगभग 30 फीसदी अधिक घातक हो सकता है।
अन्तर्राष्ट्रीय
इजरायल ने अपने नागरिकों को मास्क न पहनने के दिए आदेश

नई दिल्ली। जहां पूरी दुनिया इस समय कोरोना नामक महामारी से जूझ रही है और अपने नागरिकों को मास्क पहनने के लिए कह रही है वहीं इसके उलट इजरायल सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि अब उन्हें मास्क पहनने की अनिवार्यता नहीं है।
दरअसल, 81 फीसदी जनता के टीकाकरण के बाद इजरायल ने मास्क पहनकर निकलने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसके बाद अधिकतर लोगों ने चेहरे से मास्क उतार फेंका है। मास्क हटाने का आदेश देने वाला इजरायल दुनिया का पहला देश है।
इजरायल में 16 साल से अधिक उम्र के 81 फीसदी नागरिकों और निवासियों को कोरोना का दोनों टीका लग चुका है। इसके बाद यहां यहां कोरोना संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है।
-
ऑफ़बीट2 days ago
नॉनवेज होती हैं खाने की ये 6 चीजें, सावन में भूल से भी न करें इस्तेमाल
-
लाइफ स्टाइल4 days ago
सुबह चाय पीने के इन फायदे को नहीं जानते होंगे, आखिरी वाला जानकर खुश हो जाएंगे आप
-
ऑफ़बीट5 days ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
दुनिया में पहली बार कब बनी थी रोटी, जानकर चकरा जाएगा आपका सिर!
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
महारानी एलीजाबेथ II के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर माथे पर पड़ती हैं ऐसी लकीरें तो संभल जाइए, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
नाइजीरिया: जेल पर मशीन गन और ग्रेनेड से हमला, 1800 से अधिक कैदी फरार