Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

रेल-बजट : टिकट बुक कराते समय ही चुन सकेंगे भोजन

Published

on

Railways_pantry

Loading

-108 ट्रेनों मिलेगी में ई-कैटरिंग सुविधा

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कहा कि रेलवे ने इस वर्ष जनवरी से 108 रेलगाड़ियों में ई-कैटरिंग सुविधा शुरू की है। इसमें यात्रियों की पसंद का ध्यान रखते हुए स्थानीय व्यंजन भी शामिल किए गए हैं। संसद में रेल बजट 2015-16 पेश करते हुए उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों को अपनी पसंद का भोजन चुनने के लिए खानपान के ज्यादा विकल्प दिए जा रहे हैं। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से यात्री टिकट आरक्षित कराते समय यात्रा के दौरान अपने मनपसंद भोजन के लिए ऑर्डर दे सकते हैं। देश की सर्वोत्तम खाद्य श्रृंखला को इस परियोजना में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर इस सुविधा को अधिक से अधिक रेल गाड़ियों में लागू किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के लिए निर्दिष्ट मंडलों में बेस किचन स्थापित करने का भी इरादा है, जिन्हें अत्यंत विश्वसनीय एजेंसियों द्वारा चलाया जाएगा।

इस समय रेलवे स्टेशनों में वाटर-वैंडिंग मशीन बहुत कम संख्या में हैं। अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर वाटर-वैंडिंग मशीन लगाए जाएंगे। इससे कम कीमत पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने के साथ-साथ यह पहल पर्यावरण के अनुकूल होगी।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending