Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के मेट्रो स्टेशनों में बड़ा धमाका, 10 की मौत कई घायल

Published

on

सेंट पीटर्सबर्ग, व्लादिमीर पुतिन, मेट्रो स्टेशन, रूस

Loading

सेंट पीटर्सबर्ग रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार की शाम बम धमाका हुआ। इन धमाके में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। हताहतों में बच्चे की बताए जा रहे हैं। इन धमाकों में हताहतों की संख्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों को एहतियान बंद करा दिया गया है।

सेंट पीटर्सबर्ग, व्लादिमीर पुतिन, मेट्रो स्टेशन, रूस

जानकारी के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग के मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन को निशाना बनाया गया है। इसके कारण स्टेशन धुएं से भर गया है। धमाके के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई और पास के तीन स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। कई लोग घायल हुए हैं।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, धमाका इतना बड़ा था कि ट्रेन का दरवाजा उड़ गए। बताया जा रहा है कि धमाके के लिए IED का इस्तेमाल किया गया है।

लोकल मीडिया के मुताबिक, हमलावरों ने 2 मेट्रो स्टेशनों को निशाना बनाया। धमाके के कारण मेट्रो स्टेशन की टनल में भी दरार आ गई है। सेंट पीटर्सबर्ग के सनाया स्क्वैयर और सनाया प्लोशचाद स्टेशन को निशाना बनाया गया। यहां भारी संख्या में सुरक्षाबल और कई एंबुलेंस देखी गई।

इन धमाकों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, इस धमाकों के पीछे आतंकी हमले सहति सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending