Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

योग की शरण में जाएंगे भारतीय तीरंदाज

Published

on

Loading

नई दिल्ली| अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा का बेहतर ढंग से सामना करने के लिए अब भारतीय तीरंदाज योग की शरण में जाएंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने तीरंदाजों के योग प्रशिक्षण के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों की मदद लेने का फैसला किया है।

एएआई के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने मंगलवार को कहा, “हमारे तीरंदाज कौशल में विश्वस्तरीय हैं लेकिन कहीं न कहीं वे मानसिक दृढ़ता के मामले में विदेशी तीरंदाजों से पिछड़ जाते हैं। इसी कारण हमें इन्हें योग का प्रशिक्षण दिलाने का फैसला किया है।”

मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने इसके लिए साई से बात की है और साई अपने योग विशेषज्ञों को तीरंदाजों के प्रशिक्षण के लिए भेजने को तैयार है। मल्होत्रा ने इस सहयोग के लिए साई का धन्यवाद किया।

मल्होत्रा ने अपने सरकारी निवास पर कोपनहेगेन में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को सम्मानित किया।

मल्होत्रा ने रजत जीतने वाली महिला रिकर्व टीम की सदस्यों-दीपिका कुमारी, रिमिल बुरुले और लक्ष्मीरानी मांझी तथा पुरुष एकल कम्पाउंड स्पर्धा में रजत जीतने वाले रजत चौहान को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय तीरंदाजों ने देश का नाम रोशन किया है क्योंकि इससे पहले कभी भी विश्व चैम्पियनशिप के एक संस्करण में भारत ने दो पदक नहीं जीते थे।

महिला रिकर्व टीम फाइनल में रूस के खिलाफ 4-0 से आगे थी लेकिन इसके बाद वह पिछड़ गई और मुकाबला टाईब्रेकर तक जा पहुंचा। यहां भारतीय महिला तीरंदाज मानसिक दृढ़ता में पिछड़ गईं और 4-5 से मुकाबला हार गईं।

 

नेशनल

सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। अखिलेश यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से और भगत राम मिश्रा को कैसरगंज से उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इससे पहले बीजेपी और बीएसपी ने इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। नरेश आज नामांकन करेंगे। फतेहपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और सपा के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावनाएं हैं। भाजपा ने फतेहपुर लोकसभा सीट से साध्वी निरंजन ज्योति को तीसरी बार टिकट दिया है।

फतेहपुर सीट पर नामांकन 26 अप्रैल को शुरू हो गए थे. नामांकन की अंतिम तारीख 3 मई है. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को वोटिंग होगी. पांचवे चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, झांसी, हमीरपुर,जालौन, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा

Continue Reading

Trending