Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यहां लड़कियां ऑनलाइन बेच रहीं अपनी वर्जिनिटी, शुरूआती कीमत रखी 25 हजार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आपने लड़कियों के वर्जिनिटी बेचने की ख़बरें कई बार पढ़ी होंगी। बीते साल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी एक लड़की ने अपनी वर्जिनिटी बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। अब कुछ ऐसा ही मामला नीरदरलैंड्स से सामने आया है जहां लड़कियां अपनी वर्जिनिटी बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दे रही हैं। उन्होंने नीलामी की शुरूआती कीमत 25 हज़ार डॉलर रखी है।

इस बारे में नीदरलैंड के स्थानीय लोगों ने ऑनलाइन एजेंसी से संपर्क किया है और इसे रोकने की बात कही है। लोगों ने कहा कि इस तरह की नीलामियां नीरदलैंड में अवैध हैं।

बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में अमेरिका की 19 वर्षीय छात्रा और पार्ट टाइम मॉडल ने करीब 19 करोड़ में अपनी वर्जिनिटी नीलाम की थी। गिसेले नाम की इस मॉडल की वर्जिनिटी की नीलामी एक जर्मन एस्कॉर्ट वेबसाइट पर हुई थी जिसे अबू धाबी के एक बिजनेसमैन ने 2.5 मिलियन यूरो करीब 19.5 करोड़ रुपए में खरीदा था।

मॉडल ने बताया कि वर्जिनिटी नीलामी से मिले पैसों का वह सही इस्तेमाल करेगी। इन पैसों को वो पढ़ाई और घूमने पर खर्च करेगी। मॉडल का कहना है कि इन पैसों से उसका ख्वाब पूरा हो जाएगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending