Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

यमन के हालात को शिया-सुन्नी संघर्ष में न बदलें : रूस

Published

on

यमन , शिया-सुन्नी, रूस, अरब , ईरान, सर्गेई लावरोव,

Loading

मॉस्को| रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि यमन के मौजूदा हालात को अरब और ईरान के बीच एक खुले संघर्ष के रूप में बदलने की अनुमति मॉस्को नहीं देगा। रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, लावरोव ने कहा, “इस हालात को सुन्नी-शिया संघर्ष में न बदलने दिया जाए।”
लावरोव ने कहा, “हम अरब स्प्रिंग के बाद से इस्लाम के भीतर इस तरह के विभाजन के गंभीर खतरे के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। हमारी बात नहीं सुनी गई और यदि शायद सुनी भी गई तो उस पर ध्यान नहीं दिया गया। हम इस स्थिति को अरब और ईरान के बीच खुले संघर्ष के रूप में बदलने की अनुमति नहीं दे सकते।”

यमन , शिया-सुन्नी, रूस, अरब ,  ईरान, सर्गेई लावरोव,

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending