Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार में 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

Published

on

Loading

म्यांमार में 5 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

यांगून | म्यांमार के राखिने में पुलिस और जवानों पर घातक हथियारों से हमला करने के आरोप में पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षा बलों ने राखिने में रविवार को शुरू हुए दो दिवसीय तलाशी अभियान में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

संदिग्धों ने अक्टूबर 2016 में नगाखुरा और क्यिकांपिन गांवों में हुए सशस्त्र हमले में शामिल होने का अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने साथ ही एक आतंकवादी संगठन को आर्थिक सहायता प्रदान करने और संगठन में नए सदस्यों की भर्ती करने की बात भी स्वीकार की है।

मॉन्गडौ में तीन सीमावर्ती चौकियों पर नौ अक्टूबर को सशस्त्र व्यक्तियों ने हमला कर दिया था, जिसमें नौ पुलिसकर्मी और पांच जवान मारे गए थे।

मॉन्गडौ में 10 अक्टूबर से सुबह से शाम तक का कर्फ्यू जारी है।

घटना के बाद सरकार ने उप राष्ट्रपति यू. मयिंत स्वे के नेतृत्व में हमले की पृष्ठभूमि की जांच के लिए एक 13 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जांच की औपचारिक रिपोर्ट राष्ट्रपति को 31 जनवरी तक सौंपे जाने की संभावना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending