Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मोगा में इंसानियत फिर शर्मसार, महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Published

on

मोगा-पंजाब,मोगा-जिले,सामूहिक-दुष्कर्म,किलोमीटर,महिला

Loading

मोगा (पंजाब) | पंजाब के मोगा जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपनी सहेली के पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इससे पहले पंजाब के मोगा में ही चलती बस में एक लड़की और उसकी मां से छेड़छाड़ करने के बाद उन्हें बस से फेंक दिया गया था, जिसमें लड़की की मौत हो गई थी, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

ताजा मामले में पीड़ित महिला (23) का कहना है कि मोगा से 180 किलोमीटर दूर माड़ी मुस्तफा गांव में 29 और 30 अप्रैल की रात (बुधवार व गुरुवार) को उसकी सहेली के पति और अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को शिकायत के बाद पीड़िता की सहेली के पति और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़ित महिला का दावा है कि वह बुधवार रात अपनी अपने प्रेमी के साथ सहेली से मिलने के लिए उसके घर गई थी। उन्होंने रात में वहीं रुकने का फैसला किया था। उसकी सहेली का पति रात को अपने सात दोस्तों के साथ घर आया। वह नशे में धुत्त था। उन लोगों ने पीड़िता के प्रेमी की पिटाई की और पीड़िता को गांव के ही एक सुनसान इलाके में स्थित कमरे में ले गए, जहां आठ लोगों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और गुरुवार सुबह ही उसे कमरे से बाहर जाने दिया गया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending