Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

काठमांडू से ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का जत्था रवाना

Published

on

Loading

काठमांडू| रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स का पहला विमान ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के जत्थे को लेकर काठमांडू से रवाना हुआ। उड़ान से पहले यह 15 टन सहायता सामग्री लेकर आया था। एबीसी के मुताबिक, 66 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों सहित 100 लोगों का जत्था दो आरएएफ सी-17 ग्लोबमास्टर यात्री विमान से बैंकाक के लिए रवाना हुआ। ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों में पर्वतारोही, पर्यटक और स्वयंसेवक हैं।

लेकिन अभी और ऑस्ट्रेलियाई पर्वतारोही और पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें से कई माउंट एवरेस्ट के नजदीक लुकाला के पर्वतारोहण केंद्र में मौजूद हैं।

सुरक्षित निकाले गए लोगों ने 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद से ऑस्ट्रेलियाई दूतावास में शरण ली हुई थी। उन्हें बाद में हवाईअड्डा लाया गया।

ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ग्लेन व्हाइट को सैंकड़ों ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की स्वदेश वापसी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उन्होंने कहा, “हमने कई ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का पता लगाया है, हमें लगता है कि वे सुरक्षित हैं।”

ग्लोबमास्टर्स गुरुवार को सहायता सामग्री लेकर काठमांडू के लिए रवाना हुए हैं। सहायता सामग्री में पानी की बोतल, पानी शुद्ध करने वाली टेबलेट, टेंट और तिरपाल शामिल है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending