Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मैंने तुड़वाया विवादित ढांचा, आडवाणी-जोशी का हाथ नहीं : वेदांती

Published

on

वेदांती, बाबरी मस्जिद विध्‍वंस, सीबीआई कोर्ट, सरेंडर

Loading

अयोध्‍या में विवादित ढांचा मैंने गिराया : वेदांती

नई दिल्ली भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने अयोध्या में हुए बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके कहने पर ही अयोध्या में विवादित ढांचा तोड़ा गया था। इस विध्वंस में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का कोई हाथ नहीं है।

रामविलास वेदांती, अयोध्या, बाबरी मस्जिद विध्वंस, विवादित ढांचा

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में वेदांती पर भी आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने का फैसला किया है। वेदांती ने इस मामले में आगे कहा, ‘अयोध्या में मेरे कहने पर ही कारसेवकों ने ढांचा तोड़ा था। अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ भी शामिल थे। विध्वंस में आडवाणी-जोशी की भूमिका नहीं थी। वह तो कारसेवकों को रोक रहे थे।’

क्या है बाबरी विध्वंस मामला

बाबरी विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 19 अप्रैल को लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती सहित 13 अन्य नेताओं पर आपराधिक साजिश रचने का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।

जिन 13 लोगों पर ये मुकदमा चलेगा उसमें एलके आडवाणी, उमा भारती के साथ-साथ साध्वी ऋतम्भरा, सतीश प्रधान, चंपत राय बंसल, मृत गिरिराज किशोर का नाम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने इस महीने 6 अप्रैल को सभी पक्षों की दलीलें सुनकर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या ढांचा के मुकदमे की सुनवाई 25 साल से लंबित होने पर चिंता जताते हुए टिप्पणी किया था।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending