Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई के गुनाहगार मुस्तफा दोसा की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के मामले में विशेष टाडा अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए तस्कर व माफिया मुस्तफा दोसा का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। अदालत ने मामले में उसे अभी सजा नहीं सुनाई थी। सर जे.जे.अस्पताल के डीन टी.पी.लहाने ने आईएएनएस से कहा, “उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा दिल से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे दोसा को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान अपराह्न 2.35 बजे उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि छाती में दर्द की शिकायत के बाद उसे बुधवार सुबह जेल वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा इससे संबंधित संक्रमण का इलाज चल रहा था।

दोसा उर्फ मुस्तफा मजनू के परिवार में उसका भाई मोहम्मद दोसा, उसकी दूसरी पत्नी तथा चार बच्चे हैं। मोहम्मद दोसा भी इसी मामले में आरोपी है और फरार चल रहा है।

दोसा को विस्फोट से पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर तीन टन आरडीएक्स तथा एके56 असॉल्ट राइफलों को उतारने का दोषी करार दिया गया था।

उसपर दुबई स्थित अपने भाई (मोहम्मद दोसा) के आवास पर मुंबई हमलों की साजिश के लिए हुई बैठक में हिस्सा लेने का भी आरोप था।

दिसंबर 1992 तथा जनवरी 1993 के बीच हुई उन बैठकों में माफिया डॉन तथा विस्फोट का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कास्कर तथा टाइगर मेमन भी शामिल था, जिसने साजिश को अंजाम तक पहुंचाया। दोनों आरोपी फरार हैं।

दक्षिण मुंबई के अगरीपाड़ा के निवासी दोसा ने अपना अधिकांश समय दुबई में व्यापार करने में बिताया। साल 2003 की शुरुआत में एक स्थानीय मामले में उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से निर्वासित किया जाना था। उसने भारत आने का फैसला किया और 20 मार्च को नई दिल्ली पहुंचने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चूंकि वह 1993 के विस्फोट मामलों की सुनवाई से फरार रहा था, इसलिए उसका नाम अबु सलेम सहित गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ दूसरी (वर्तमान) सुनवाई के साथ जोड़ दिया गया।

मुंबई को दहलाने वाले विस्फोटों के लगभग 24 वर्षो बाद 16 जून को टाडा अदालत के न्यायाधीश जी.ए.सनप ने उसे तथा पांच अन्य को मामले में दोषी पाया। पिछले कुछ दिनों से विशेष न्यायाधीश के समक्ष दोषियों की सजा पर बहस चल रही है।

दोसा सर्वोच्च न्यायालय से सजा के फैसले का इंतजार कर रहा था।

विशेष लोक अभियोजक दीपक साल्वे ने मंगलवार को सजा को लेकर हुई बहस के दौरान विस्फोट में संलिप्तता के लिए दोसा को मौत की सजा देने की मांग की थी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending