Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

याकूब के समर्थन में आए सलमान, फांसी की सजा का विरोध किया

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दोषी याकूब मेमन की फांसी की सजा का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि याकूब को उसके भाई के अपराध की सजा नहीं दी जानी चाहिए। सलमान ने शनिवार रात एक ट्वीट में कहा, “टाइगर को फांसी दो। टाइगर के लिए उसके भाई को फांसी दी जा रही है। टाइगर कहां है? टाइगर को पकड़ो। टाइगर को फांसी दो। उसके भाई को नहीं।”

याकूब को मुंबई बम विस्फोट में दोषी ठहराया गया है और उसे 30 जुलाई को फांसी दी जानी है। इन विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 712 लोग घायल हो गए थे। याकूब इस घटना के मुख्य आरोपियों में से एक टाइगर मेमन का भाई है। टाइगर फरार है। फिल्म ‘एक था टाइगर’ के अभिनेता सलमान ने टाइगर को कायर भी कहा, जो यह जानता है कि उसकी वजह से उसके भाई को फांसी दी जा रही है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending