Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

86 साल के हुए सलीम खान, सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की फैमिली फोटो

Published

on

Loading

मुंबई। मशहूर पटकथा लेखक और निमार्ता सलीम खान गुरुवार को 86 वर्ष के हो गए हैं। सलीम खान को उनके सुपरस्टार बेटे सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सलमान ने बुधवार रात इंस्टाग्राम पर सलमा खान, हेलेन, सोहेल खान, अरबाज खान, अर्पिता खान शर्मा, अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा खान अग्निहोत्री की एक पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की।

फोटो में दबंग स्टार ने अपनी भतीजी आयत को बैकग्राउंड में पकड़ा हुआ है, जबकि सलीम खान को सलमा और उनके बेटे अरबाज के बगल में सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। सलमान ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थ डे डैड।

 

इंस्टाग्राम पर पारिवारिक तस्वीर को 1.5 मिलियन से अधिक लाइक मिल चुके है। सलीम खान अंदाज, सीता और गीता और शोले सहित कई अन्य फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अनुभवी लेखक और गीतकार जावेद अख्तर के साथ उनके सहयोग के लिए भी जाना जाता था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अंतिम : द फाइनल ट्रुथ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसमें महिमा मकवाना के साथ आयुष शर्मा, निकितिन धीर, वरुण धवन भी हैं। यह पहली बार है जब सलमान और आयुष एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है और 26 नवंबर को स्क्रीन पर हिट करने के लिए तैयार है। सलमान टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending