प्रादेशिक
मानसून में भी बने रहें चुस्त-दुरुस्त
नई दिल्ली| मानसून की रिमझिम फुहारें आपकी सुबह-शाम की सैर में खलल डाल सकती हैं, तो इसका मतलब आपको कुछ दिनों तक करसत को भूल जाना चाहिए? जी नहीं, बिल्कुल नहीं। एक फिटनेस विशेषज्ञ की सलाह है कि मानसून में भी फर्श पर दौड़कर या डांस कर स्वस्थ रहने की कोशिश की जा सकती है। स्वास्थ्य समाधान और सलाह देने वाले ऐप ‘हेल्दीमी’ के फिटनेस कोच सर्वाणन हरिराम ने मानसून में फिट बने रहने के कुछ मजेदार तरीके सुझाए हैं। आइए डालें इन पर एक सरसरी नजर :
-आमतौर पर आप एक तय समय पर सैर या जिम के लिए जाते हैं। घर में भी एक तय समय पर ही व्यायाम करें और वैसे ही कपड़े पहनें, जैसे सैर या जिम जाते वक्त पहनते हैं। आसान से वार्म-अप से शुरुआत करें। कुछ मिनट फर्श पर दौड़ने जैसे व्यायाम से शुरुआत करें।
-घर में व्यायाम करने के लिए कूदने की रस्सी और कसाव लाने वाले बैंड जैसे कुछ आसान से व्यायाम उपकरण खरीद लें। ये बढ़िया विकल्प हैं, क्योंकि आप इनका इस्तेमाल अगले मानसून में घर में दोबारा कर सकते हैं।
-आपके घर की सीढ़ियां अपने आप में व्यायाम का एक बेहतरीन उपकरण हैं। आप कुछ मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ने-उतरने का व्यायाम कर सकते हैं।
-पुश-अप्स तथा ऊठक-बैठक मांसपेशियां मजबूत बनाने वाली अच्छी कसरत है।
-योग करें। यह मानसून के दौरान होने वाली आम समस्या श्वास समस्या को घटाने में भी मदद करता है।
-अगर आपको डांस अच्छा लगता है, तो ऐसे दिल खोलकर डांस करें कि मानो आपको कोई नहीं देख रहा है। यह मानसून में घर में की जाने वाली कसरत को मजेदार बनाने का एक तरीका है।
-घर के काम आपको फिट रखने का एक बेहतरीन तरीका हैं। कसरत के तौर पर आलों, दराजों, पूरे घर साफ की सफाई करें। बर्तन धुल लें और कपड़े हाथ से धुलें।
उत्तर प्रदेश
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव
देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी