प्रादेशिक
मां से मिलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कयासों ने पकड़ा जोर
लखनऊ। राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर मां से दूर हुईं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को अपनी मां कृष्णा पटेल से मिलीं। मौका था छोटी बहन पल्लवी पटेल की गोदभराई का। इस घटनाक्रम से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अपना दल एक बार फिर एक हो सकता है।
अपना दल के प्रमुख सोनेलाल पटेल की मौत के बाद पार्टी की कमान कृष्णा पटेल के हाथों में रही। 2012 एवं 2014 चुनाव भी एकजुट होकर लड़ा गया। लेकिन, अनुप्रिया के सांसद बनने के बाद राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को लेकर मां और बेटी के बीच विवाद हुआ। यह मामला निर्वाचन आयोग एवं अदालत तक पहुंच गया। कृष्णा पटेल ने वाराणसी की रोहनिया सीट से उप चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
2017 के विधानसभा चुनाव से पूर्व अपना दल का विभाजन हो गया। एक गुट की मुखिया अनुप्रिया बनीं तो दूसरे की कृष्णा पटेल। अनुप्रिया ने भाजपा के साथ तालमेल कर 11 सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें नौ विधायक निर्वाचित हुए। कृष्णा पटेल स्वयं रोहनिया से चुनाव हार गईं। उनके समूह का एक भी नेता विधानसभा नहीं पहुंच सका।
अनुप्रिया की छोटी बहन पल्लवी पटेल, कृष्णा गुट अपना दल की उपाध्यक्ष भी हैं। वह अपनी मां के साथ कानपुर में रहती हैं। उनकी शादी कानपुर में एक भाजपा नेता के साथ तय हुई है।
मंगलवार को पल्लवी की गोदभराई थी। इस आयोजन में बड़ी बहन की हैसियत से अनुप्रिया पटेल भी शामिल हुईं। मां कृष्णा के साथ उनकी बातचीत भी हुई। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दो भागों में बंटा अपना दल अब एक हो जाएगा। ऐसे में कृष्णा पटेल को अनुप्रिया विधान परिषद सदस्य बनवा सकती हैं।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक23 hours ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस