Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सपा सरकार मतलब जारी रहेगा करप्शन : अपना दल

Published

on

Loading

Anupriyaलखनऊ। अपना दल ने प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसने भ्रष्ट्राचार में लिप्त लोगों को पुन: मंत्री बनाकर भ्रष्टाचार को आमंत्रित किया है। सपा सरकार ने बता दिया है कि भ्रष्टाचार जारी रहेगा। पार्टी 28 सितम्बर को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में धरना देगी और प्रदेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। साथ ही 10 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपेगी।

अपना दल प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल ने कहा कि 2012 में प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार, गुंडाराज से मुक्त एवं प्रदेश के विकास के लिए युवा सपा नेता अखिलेश सिंह यादव को मुख्यमंत्री के रूप में चुना। आज प्रदेश की जनता अपने को ठगी हुई महसूस कर रही है। युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को पुन: मंत्री बनाकर यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि गुंडाराज और भ्रष्टाचार में कमी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार नैतिक एवं अनैतिक रूप से पुन: सरकार में वापसी का जितना भी प्रयास कर ले, दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending