Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मनमोहन, सोनिया ने नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस की तरफ से किए गए ट्वीट के अनुसार, “हम आधुनिक भारत की आधारशिला रखने वाले पंडित नेहरू को उनकी 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।”

मनमोहन सिंह, सोनिया और राहुल ने यमुना नदी के किनारे स्थित नेहरू के स्मारक शांति वन में श्रद्धासुमन अर्पित किया।

नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। भारतीय झंडे में रंगे बैलून के साथ स्कूली बच्चे भी नेहरू को श्रद्धांजलि देने उनके स्मारक पहुंचे।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को हुआ था। वह देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे।

 

 

In einigen großen https://bachelorschreibenlassen.com/hausarbeit-schreiben/ städten der usa kommen in einem jahr auf 100

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending