Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल में पशु वध पर सोनिया– राहुल मांगे माफी : भाजपा

Published

on

केरल, कांग्रेस, भाजपा, सोनिया, राहुल

Loading

नई दिल्ली। केरल में कांग्रेस के युवा नेताओं की ओर से एक बैल का वध करने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से ‘सार्वजनिक तौर पर माफी’ मांगने की मांग की।

मध्य दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी की बौछारों का सहारा लेना पड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले भाजयुमो नेता सुनील यादव ने कहा, “सार्वजनिक रूप से एक बैल का वध कर कांग्रेस ने देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को जेल भेजा जाए।

यादव ने कहा, “हम उनके निष्कासन से संतुष्ट नहीं हैं। हमारी मांग है कि उन्हें गिरफ्तार कर फौरन जेल भेजा जाए।” यादव की यह टिप्पणी उस घटना के दो दिनों बाद आई है, जिसमें पशु वध पर लगे प्रतिबंध के विरोध के तौर पर युवा कांग्रेस नेता रेगिल मुकट्टी तथा तीन अन्य ने केरल में सार्वजनिक तौर पर एक बैल का सिर धड़ से अलग कर दिया था।

कांग्रेस ने इन सभी को निलंबित कर दिया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की है। कन्नूर पुलिस ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending