Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बाल दिवस पर डूडल पर छाई प्रतियोगी की पेंटिंग

Published

on

Loading

नई दिल्ली| विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को अपने डूडल को बाल दिवस या चिल्ड्रन्स-डे के रंग में रंग दिया। यह डूडल पूरी तरह असम राज्य को समर्पित है, जिसके पीछे एक खास वजह है। गूगल ने इस साल बाल दिवस एक अलग अंदाज में मनाने का फैसला लिया है। इस क्रम में उसने ‘डूडल फॉर गूगल’ प्रतियोगिता के छठे संस्करण की विजेता पुणे की वैदेही रेड्डी द्वारा तैयार किए गए डूडल का प्रयोग किया है। वैदेही को 12 प्रतिभागियों के बीच से चुना गया है। वैदेही ने ‘प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक स्वर्ग-असम’ पर एक पेंटिंग बनाई है और यही पेंटिंग आज आपको डूडल पर नजर आ रही है।

बाल दिवस का यह डूडल आपको पूर्वोत्तरी राज्य असम के खूबसूरत परिदृश्य की याद दिलाता है। डूडल में असम का समृद्ध वन्यजीवन, शेर, एक सींग वाला गेंडा नजर आ रहा है। इसके अलावा इसमें बांस के पेड़ और चाय पत्ती की थैली भी उकेरी गई है, जो असम राज्य की विशेषताएं हैं। इसमें एक महिला भी नजर आ रही है, जो क्षेत्रीय नृत्य बिहू की वेशभूषा में हैं।

उल्लेखनीय है कि डूडल फॉर गूगल प्रतियोगिता सर्वप्रथम वर्ष 2009 में शुरू की गई थी।

वहीं, पूरे भारतवर्ष में भी आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं। बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।

 

 

No one goes into literary publishing domyhomework.guru to make money

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending