Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मनपसंद लड़कियों को रातों के अंधेरों में बुलाता था रेपिस्ट ‘रहीम’,ये गंभीर बहाना बनाती थी साध्वियां

Published

on

Loading

कभी डेरा सच्चा सौदा के मुखिया रहे पापी बाबा ‘राम रहीम’ जब आज जेलों के चक्कर काट रहे है।  तो अब धीरे-धीरे उनके अनुयायियों ने भी धर्म की काली पट्टी से नकाब हटाना शुरू कर दिया है।  एक समय में उनके भक्त रहे अनुयायियों का बयान सुन अब आप भी चौंक जाएगें।  आए दिन जिस तरह से लोग उनके बारें में दावे कर रहे है वो सचमुच चकित कर देने वाले है।

इनमें से कुछ आरोप तो बेहद गंभीर हैं। इसी क्रम में डेरा की एक पूर्व साध्वी ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि राम रहीम मनपसंद लड़कियों को रोज रात 11 बजे अपनी ‘गुफा’ में बुलाता था। पीड़िता का कहना है कि वह भी गुफा में गई थी, लेकिन पीरियड्स का बहाना बनाकर राम रहीम के चंगुल से वापस भाग आई।

डेरा की एक पूर्व साध्वी ने बताया कि उनके बुलाने पर कुछ लडकियां चली तो जाती थी।  लेकिन वापस आने पर मजबूरी की वजह से कुछ बोल नहीं पाती थीं। गुफा के अंदर जाने वाली लड़कियों को डराया जाता था कि अगर उन्होंने राम रहीम की इच्छा पूरी नहीं की तो उनके भाई को मार दिया जाएगा। पूर्व साध्वी ने बताया कि एक रात उसे भी राम रहीम की गुफा में भेजा गया। उसे कहा गया था कि ‘पिताजी को माफी’ देनी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending