Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत का हित नेपाल में शांति और स्थायित्व में : सुषमा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि भारत का हित नेपाल में केवल शांति और स्थायित्व में है। उन्होंने कहा कि नेपाल में मौजूदा विवादों का निपटारा वहीं की राजनैतिक पार्टियों और लोगों को करना है। राज्यसभा में जनता दल युनाइटेड के सांसद पवन कुमार वर्मा के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर सुषमा ने अपने बयान में कहा, “नेपाल के मौजूदा विवाद की वजहों को प्रभावी और विश्वसनीय रूप से वहीं की राजनैतिक पार्टियों और लोगों को हल करना होगा।”

उन्होंने कहा, “भारत का हित नेपाल में शांति, एकता और स्थायित्व में है। हमारा रुख इन्हीं उद्देश्यों से पूरी तरह मेल खाता है।” उन्होंने साफ किया कि भारत की तरफ से नेपाल की कोई नाकेबंदी नहीं की गई है। सुषमा ने कहा, “बाधाएं नेपाल में नेपाल के लोगों द्वारा लगाई जा रही हैं। इसमें भारत सरकार दखल नहीं दे सकती है। भारत से नेपाल को सामानों की आपूर्ति में किसी तरह की नाकेबंदी नहीं की गई है।”

उन्होंने नया संविधान लागू होने के बाद भारतीय सीमा से लगे नेपाली इलाकों में हिंसा में हुई मौतों का जिक्र किया और कहा कि माल ले जाने वाली भारतीय कंपनियों और ट्रांस्पोर्टरों ने नेपाल में सुरक्षा संबंधी शिकायतें की हैं। सुषमा ने सदन से आग्रह किया कि वह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल नेपाल भेजने के मामले पर विचार करे। उन्होंने कहा, “सरकार सदन की भावनाओं से निर्देशित होगी।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending