Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत आशा की नई किरण : मोदी

Published

on

Loading

सियोल| भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कहा कि भारत एशिया में आशा की नई किरण है और इस देश की प्रगति से ही एशियाई सपना साकार होगा। एशियाई नेतृत्व मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति एशियाई सफलता की कहानी होगी। इस कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून तथा कतर के शाही परिवार के सदस्य शेख मोजा भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि भारत का वार्षिक विकास दर बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है और यह भविष्य में बड़े विकास की ओर अग्रसर है।

मोदी ने कहा, “एशिया अधिक सफल तभी होगा, जब सभी एशियाई देश साथ मिलकर प्रगति करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि समृद्ध देशों को उन देशों के साथ अपने संसाधन और बाजार साझा करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिन्हें इनकी आवश्यकता हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, “एशिया के दो चेहरे नहीं होगे- एक आशा एवं समृद्धि का और दूसरा तंगी और निराशा का। विकास को निश्चत रूप से अधिक समावेशी होना चाहिए, चाहे यह राष्ट्र के भीतर हो या विभिन्न राष्ट्रों के बीच। यह न सिर्फ देश की सरकार की जवाबदेही है, बल्कि क्षेत्रीय जिम्मेदारी भी है।”

बकौल मोदी, “भारतीय नीतियों का आधार यही सिद्धांत है। और, यह दुनिया में हमारे प्राचीन विश्वास ‘वसुधव कुटुम्बकम’ से प्रेरित है, जिसका अर्थ यह है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।”

उन्होंने जलवायु परिवर्तन की समस्या से लड़ने के लिए सस्ती नवीकरणीय ऊर्जा हेतु कम खर्च वाले निर्माण एवं नवाचार पर जोर दिया।

एशिया के समावेशी विकास के लिए उन्होंने क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बदलने हेतु नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के संयोजन पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक अधिकांश एशियाई नागरिक शहरों में रहेंगे और भारत में दुनिया की कुल शहरी आबादी का करीब 11 प्रतिशत हिस्सा होगा। मोदी के अनुसार, “यही वजह है कि मैं भारत में शहरी नवीनीकरण तथा स्मार्ट शहरों पर अधिक बल देता हूं। और भी बहुत कुछ है, जो हम सियोल जैसे शहरों से सीख सकते हैं।”

मोदी ने कहा, “एशिया में संपर्क की दृष्टि से भारत चौराहे की तरह है और हम परस्पर संबद्ध एशिया के निर्माण की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हमें अपने क्षेत्र को बुनियादी संरचना के जरिए एक-दूसरे से संबद्ध करना चाहिए और इन्हें व्यापार तथा निवेश से जोड़ना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई देशों को एकजुट होकर वैश्विक मामलों में वृहद भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें संयुक्त राष्ट्र और इसकी सुरक्षा परिषद सहित अन्य वैश्विक गवर्नेस संस्थाओं में सुधार के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा, “एशियाई देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमें पीछे धकेलेगी, जबकि एशियाई एकजुटता दुनिया को नई शक्ल देगी।”

बाद में भारत और दक्षिण कोरिया की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने दोनों देशों के बीच प्राचीन बौद्ध संबंधों पर जोर दिया।

कोरियाई लोगों में उद्यमशीलता की सराहना करते हुए मोदी ने उनके द्वारा वैश्विक ब्रांड निर्मित करने और बाजार में बने रहने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “भारत में हम वह सब हासिल करना चाहते हैं, जो कोरिया पहले ही हासिल कर चुका है। यही वजह है कि एक बड़े व्यवसायी प्रतिनिधिमंडल के साथ मैं यहां हूं।”

जनवरी 2010 में भारत-कोरिया सीईपीए पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों में व्यापार बढ़ने पर खुशी जताते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार में सुधार को लेकर अब भी काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत की सॉफ्टवेयर और कोरिया की हार्डवेयर इंडस्ट्री में भी सहयोग की काफी संभावना है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending