Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चुनाव अधिकारी ने की सपा को वोट देने की अपील, फिर जो हुआ…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। तीसरे फेज में यूपी की 10, गुजरात की सभी 26, बिहार की 5, केरल की सभी 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

यूपी में मुलायम सिंह अपनी परंपरागत सीट मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव बदायूं, से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा पीलीभीत में वोटिंग हो रही है।

इसके अलावा फिरोजाबाद में भी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला लोगों द्वारा किया जा रहा है। इस बीच मुरादाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

यहां चुनाव अधिकारी कथित रूप से लोगों से सपा को वोट देने को कह रहे थे जिसके बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं उस अधिकारी की पिटाई कर दी।

आपको बता दें कि मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी ने एसटी हसन को उम्मीदवार बनाया है वहीं कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

जबकि कुंवर सर्वेश सिंह पर बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा दिखाते हुए चुनावी मैदान में उतारा है। सर्वेश सिंह इस सीट पर साल 2014 में चुनाव जीत चुके हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending