Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कश्मीर में राष्ट्रवाद बनाम अलगाववाद : भाजपा

Published

on

भाजपा

Loading

भाजपानई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि कश्मीर समस्या पर चर्चा करते समय जम्मू के लोगों को नहीं भूलें। उन्होंने कहा कि कश्मीर में राष्ट्रवाद और अलगाववाद के बीच संघर्ष चल रहा है। जम्मू निवासी मन्हास ने आश्चर्य व्यक्त किया, “हर कोई कश्मीर के बारे में बोल रहा है और जम्मू के बारे में नहीं।”

मन्हास ने कहा कि जैसा कि उच्च सदन घाटी में हिंसक उपद्रव के बीच हालात पर चर्चा कर रहा है, “जम्मू एवं कश्मीर केवल कश्मीर नहीं है। यह राज्य जम्मू, कश्मीर और लद्दाख से मिलकर बना है।”

और पढें: राज्यसभा में कश्मीर हिंसा पर चर्चा

सुरक्षा बलों के हाथों एक विद्रोही कमांडर के मारे जाने के बाद से घाटी में शुरू हुए हिंसक उपद्रव के दौरान 55 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि जम्मू की पाकिस्तान के साथ 500 किलोमीटर लंबी सीमा है और समस्याएं उसके हिस्से में भी हैं।

भाजपा सांसद ने कहा, “जम्मू इलाके में राज्य की 55 प्रतिशत आबादी निवास करती है। कुछ सात लाख शिक्षित युवक रोजगार प्राप्त हैं। वे भी बंदूक उठा सकते थे। वे भी आजादी की मांग कर सकते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “जम्मू के लोगों ने हमेशा लोकतंत्र में विश्वास किया है।”

लेकिन कश्मीर घाटी में, “राष्ट्रवाद और अलगाववाद के बीच लड़ाई चल रही है।” उन्होंने कहा, “कश्मीर घाटी में लोग अलगाववादियों के आदेश का पालन करते हैं।”

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending