Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपाई योग करते तो इतनी नहीं फूलती तोंद : लालू

Published

on

India's RJD chief Lalu Prasad Yadav

Loading

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को योग दिवस कार्यक्रम को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह योग-शरीर स्वस्थ बनाने का नहीं, बल्कि राजनीति का योग है।

लालू ने सोशल साइट फेसबुक पर लिखा, “भाजपा के अधिकांश राष्ट्रीय नेताओं, केन्द्रीय नेताओं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को वर्जिश (कसरत) करने की सख्त जरूरत है। भाजपा के अधिकांश नेताओं की चर्बी अधिक बढ़ गई है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर ये लोग योग के इतने हिमायती रहते तो इनकी तोंद इतनी नहीं फूलती। रोज योग करने वाले लोग अलग ही दिखते हैं। एक दिन के लिए ये ढकोसला क्यों?”

उन्होंने कहा कि वे योग के विरोधी नहीं हैं, परंतु बेवकूफ बनाने और पाखंड के विरोधी हैं। लालू ने कहा, “मजदूरों को योग की क्या जरूरत है, जो दिन भर शारीरिक श्रम करते हैं। किसान को योग करने की फुर्सत कहां है, वह तो दिनभर खेत-खलिहान में पसीना बहाता है।” लालू ने लिखा है कि अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आने वाले दिनों में भाजपा ऐसे अनेकों दिवस मनाएगी।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending