Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में बर्ड फ्लू की पुष्टि

Published

on

Loading

लंदन| उत्तरी इंग्लैंड में एक ब्रिटिश फार्म में बर्डफ्लू की पुष्टि हुई है, और इसके वायरस की पहचान एच5एन8 के रूप में हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बर्डफ्लू का यही वायरस हाल ही में नीदरलैंड्स और जर्मनी में भी पाया गया था।

पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी यॉर्कशायर में पिछले रविवार को बर्डफ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई थी।

पर्यावरण, खाद्य एवं ग्रामीण मामलों के विभाग (डेफ्रा) के मुताबिक, बीमारी की पुष्टि कर दी गई है, क्योंकि एच5एन8 वायरस नीदरलैंड और जर्मनी में पाए गए वायरस से मिलता जुलता है।

हालांकि इंग्लैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस वायरस से सार्वजनिक स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना बहुत कम है। खाद्य मानक एजेंसी ने बताया कि उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा का कोई जोखिम नहीं है।

बीबीसी के मुताबिक, यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारियों ने बगता कि ब्रिटिश बर्ड फ्लू और नीदरलैंड्स और जर्मनी के लिए सर्दियों में दक्षिण की ओर जा रहे प्रवासी पक्षी जिम्मेदार हो सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending