नेशनल
कोरोना वायरस ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में आए 1.15 लाख केस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1.15 लाख केस सामने आए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते दिन 631 लोगों की मौत हो गई। वहीं, बीते दिन 59,856 लोगों ने इससे जंग जीत ली।
बता दें कि यह दूसरा मौका है जब कोरोना के एक लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। इससे पहले बीते रविवार को 24 घंटे में संक्रमण के 1,03,558 नए मामले सामने आए थे।
ताजा आंकड़े सामने आने के बाद अब देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 12,799,746 हो गई है। वहीं देश में एक्टिव मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में अब कुल एक्टिव केस बढ़कर 800,000 के पार चले गए हैं।
मंत्रालय के मुताबिक देश में अब 843,779 सक्रिय मामले हैं। एक विश्लेषण के अनुसार देश में कोरोना की दूसरी लहर लोगों को ज्यादा संक्रमित कर रही है। इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र राज्य है।
देश के 50 फीसदी से ज्यादा नए मामले इसी राज्य से आ रहे हैं। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा भी महाराष्ट्र में सबस ज्यादा दर्ज किया गया है।
नेशनल
पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, आज रात 8 बजे मंत्रियों-अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस लगातार तेजी से अपने पैर पसार रहा है। बीते कई दिनों से देश में 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब तेजी से बढ़ने लगा है।
इस बीच पीएम मोदी आज रात 8 बजे एक बैठक करने वाले हैं। इसमें मंत्रियों व अधिकारियों से वे चर्चा करेंगे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग समीक्षा बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटों में 1,300 से अधिक मौतों की बात भी सामने आई है। पिछले 24 घंटों में, देश में 1,341 COVID से संबंधित मौतें हुईं हैं। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई।
पिछले कुछ हफ्तों में,कई राज्यों ने अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन की आपूर्ति और कोविड-19 टीकों की कमी की बात कही है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर एक हाई लेवल बैठक भी की, जिसमें राज्यों के साथ तालमेल बिठाने के आदेश दिए।
-
मनोरंजन2 weeks ago
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
अभी चेक करें अपने किचन में रखे गैस सिलेंडर का कोड, वरना हो सकता है बड़ा हादसा
-
IPL 20212 weeks ago
IPL की शुरुआत से पहले दिल्ली को एक और झटका, अक्षर पटेल को हुआ कोरोना
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
बांग्लादेश में कोरोना का कहर, 7 दिनों के लिए लगा लॉकडाउन
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
जॉर्डन के शाही परिवार में छिड़ी जंग, किंग अब्दुल्ला ने अपने ही भाई को किया कैद
-
अन्तर्राष्ट्रीय6 days ago
इस गांव में मरने के बाद भी जिंदा रहते हैं लोग, हर 3 साल बाद लौट आते हैं सभी
-
खेल-कूद2 weeks ago
आईपीएल के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं धोनी, देखें वीडियो
-
ऑफ़बीट10 hours ago
इस तरीके से करें भिंडी का सेवन, जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज