Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कोरोना की रफ्तार रोज बना रही नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए 93 हजार नए केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार तेज हो गई है। भारत में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या अब 1 लाख के करीब पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में रविवार को रिकॉर्ड 93 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मरीज मिले हैं।

वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 500 से ज्यादा की जान चली गई है। एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की बात करें, तो इससे पहले पिछले साल, 19 सितंबर को 92,574 नए केस मिले थे।

ताजा आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में बीते दिन 513 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। वहीं, 60,048 लोगों ने इस बीमारी को मात दी।

देश में तेजी से फैल रहे संक्रमण की वजह से अब कोविड के कुल मामले बढ़कर 1,24,85,509 पहुंच गए हैं। इसके अलावा इस खतरनाक वायरस से मरने वालों की संख्या 1,64,623 हो गई है।

गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 7,59,79,651 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending