Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बॉलीवुड फिल्मों के पाश्र्वसंगीत अब काफी परिष्कृत’

Published

on

Loading

बॉलीवुड संगीतमुंबई,  ऑस्कर विजेता संगीतकार माइकल डन्ना ने कहा कि बॉलीवुड की फिल्मों के पाश्र्वसंगीत आज न सिर्फ शीर्ष पर हैं, बल्कि भारतीय संगीतकार परिष्कृत तरीके से इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डन्ना हाल ही में यहां 18वे जियो मामी मुंबई फिल्महोत्सव में हिस्सा लेने आए थे।

बॉलीवुड संगीत के बारे में डन्ना ने आईएएनएस से कहा,”वर्तमान में संगीतकार संगीत पर अच्छा काम कर रहे हैं। बॉलीवुड संगीत में अगर कोई दोष भी था तो वह फिल्म का पाश्र्वसंगीत था।”

उन्होंने कहा,”लेकिन यह देख कर अच्छा लग रहा है कि संगीतकार अब बहुत परिष्कृत तरीके से पाश्र्वसंगीत का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कहानी बताने के लिए इसका इसका इस्तेमाल करते हैं।”

उन्होंने कहा कि फिल्म के संगीत का साधारण-सा तरीका है कि गीत की कहानी का अनुसरण किया जाए।

भारतीय संगीत से प्रभावित डन्ना ने कहा,”मैंगीत से बहुत प्रभावित हूं, चाहे शास्त्रीय संगीत हो या हिंदी फिल्म संगीत। मैं सभी को सुनता हूं। हालांकि, यह व्यक्तित्व तौर पर मेरा पसंदीदा नहीं है। मैं यह देखता हूं कि बॉलीवुड संगीत समय के साथ किस तरह विकसित हो रहा है।”

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending