Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘ऐ दिल..’, ‘शिवाय’ ने पहले दिन कमाए 10 करोड़ से ज्यादा

Published

on

Loading

e dil mushkil shivoyमुंबई। फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अभिनेता फिल्मकार अजय देवगन की ‘शिवाय’ ने रिलीज होने के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर इसमें पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के होने के कारण यह फिल्म विवादों में रही। काफी मान-मनौव्वल के बाद फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भारत के 3000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में बजरंग दल और हिंदू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन का सामना करने के बावजूद, फिल्म ने 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

इसमें रणवीर कपूर, ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म व्यापार के समीक्षक तरण आदर्श ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ऐ दिल है मुश्किल ने भारत में 13.30 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। मल्टीप्लेक्स में बहुत बढिय़ा रही।

धर्मा प्रोडक्शंस के सीईओ अपूर्व मेहता के मुताबिक, करण जौहर की फिल्म सबसे बड़ी ओपनर के तौर पर उभरी है। आदर्श ने कहा, शिवाय ने 10.24 करोड़ रुपये का व्यापार किया है और यह एक स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में काफी मजबूत रही।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में सिनेमाघर के बाहर फिल्म दिखाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध के बावजूद फिल्म दिखाई गई।

व्यापार विशेषज्ञ कोमल नाहटा ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल बोल्ड और खूबसूरत फिल्म है। यह बॉक्स ऑफिस की विजेता है। फिल्म ने अपने पहले दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

वहीं शिवाय के बारे में नाहटा ने कहा, शिवाय निशान से नीचे है। सिंगल स्क्रीन के दर्शक इसे पसंद कर सकते हैं लेकिन मल्टीप्लेक्स के दर्शक नहीं।
अजय देवगन ने आरोप लगाया था कि कमाल राशिद खान (केआरके) ने करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के पक्ष में ट्वीट करने के लिए करण से 25 लाख रुपये लिए थे। वहीं, कमाल का कहना है कि देवगन ने उन्हें करण जौहर की फिल्म की आलोचना करने के लिए पैसों की पेशकश की थी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending