Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेंगलुरू नगर निगम चुनाव में भाजपा आगे

Published

on

Loading

बेंगलुरू| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेंगलुरू नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में बढ़त बनाए हुए है। शहर के 197 वार्डो में लगभग आधे मतों की गिनती हो चुकी है। अपराह्न् एक बजे तक 195 वार्डो से प्राप्त मतगणना के रुझानों के अनुसार, भाजपा 99 वार्डो में आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 74 वार्डो में, जनता दल (सेक्युलर) 14 वार्डो में और निर्दलीय उम्मीदवार आठ वार्डो में बढ़त बनाए हैं।

नगर निगम के कुल 198 वार्डो में से 197 वार्डो के लिए मतदान शनिवार को हुआ था, और 49.3 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान बारिश और कुछ अनियमितताओं के कारण बाधित भी हुआ था।

बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) में कुल 198 वार्ड हैं, लेकिन होंगासांद्रा (वार्ड189) से भाजपा उम्मीदवार भारती रामचंद्र (45) निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे, क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार के. माहेश्वरी का नामांकन 13 अगस्त को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण-पत्र जमा किया था।

चुनाव में कुल 1,120 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें भाजपा के 197, कांग्रेस के 198 और जद (एस) के 187 उम्मीदवार शामिल थे। इसके अलावा वाताला चलुवली पक्ष, एआईएडीएमके और सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक दर्जन उम्मीदवार और 399 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

इसके पहले बीबीएमपी पर भाजपा का कब्जा था। भाजपा ने 2010 में हुए चुनाव में पहली बार 116 सीटें जीतकर इस नगर निगम पर कब्जा किया था। इसके अलावा 62 वार्डो में कांग्रेस, 14 पर जद (एस) और आठ पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराई थी।

 

उत्तर प्रदेश

नोएडा: गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी की पानी की टंकी में मिली महिला का लाश, पुलिस को पति पर हत्या का शक

Published

on

Loading

नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर विश्‍वविद्यालय की पानी की टंकी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि महिला का पति फरार है, जो विश्‍वविद्यालय के बगल में ही बने सरकारी अस्पताल जिम्स का कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतारा है।

कोतवाली ईकोटेक-1 क्षेत्र के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कर्मचारियों का स्टाफ क्वार्टर है। उसी में रहने वाले ड्राइवर की पत्नी का शव मिला है। सोमवार देर रात करीब 11 बजे के आस-पास बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनी सीमेंट की पानी की टंकी के अंदर मिला है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही दंपती यहां पर रहने के लिए आए थे। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) शिवहरि मीणा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की छत पर बने सीमेंटेड पानी के टैंक एक महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। महिला का पति विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पड़ोसियों ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वे अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। महिला का पति मौके से फरार है।

Continue Reading

Trending