Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहारः छठ के बाद ही शपथ लेगी नीतीश सरकार

Published

on

Loading

पटना। महागठबंधन नेता नीतीश कुमार बिहार के सीएम पद की शपथ छठ पर्व के बाद लेंगे। उनके साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट भी छठ पर्व के बाद ही शपथ ग्रहण करेगा। 20 नवंबर को वह गांधी मैदान में शपथ लेंगे जिसमें देशभर के राजनेताओं को आमंत्रित किया जा सकता है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ऐतिहासिक सफलता का बड़ा जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार में 11 नवंबर को चुनाव आचार संहिता खत्म होगी। उसी दिन दीपावली है। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म होगा। इसी के मद्देनजर नीतीश की अगुआई में नई सरकार छठ के बाद 20 नवंबर को शपथ ले सकती है। जनता दल (यूनाइटेड) के एक नेता ने कहा, “नीतीश कुमार के साथ 36 सदस्यीय कैबिनेट छठ पर्व के बाद शपथ ग्रहण करेगा।” महागठबंधन के नेताओं के मुताबिक, कैबिनेट में लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 16 मंत्री, जद (यू) से 15 मंत्री व कांग्रेस से पांच मंत्री होंगे। उल्लेखनीय है कि छठ बिहार का सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

इस बीच कांग्रेस ने संकेत किया कि वह बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकती है। बिहार सरकार में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता सीपी जोशी ने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमने बिहार के लोगों से वादा किया है, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि सात सूत्री कार्यक्रम लागू किया जाए।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending